बड़ी खबर 🔴: दिल्ली में एक बार फिर महिला की टुकड़ो में लाश मिलने से मचा हड़कंप!

Share Now

एक के बाद एक कई विभत्स घटनाओं से जहाँ महिला सुरक्षा की पोल खुलती हैं वहीं दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस को ये जानकारी मिली कि एक लड़की का कई टुकड़ों में शव यहां पाया गया है। जहाँ अभी तक श्रद्धा हत्याकांड की आग शांत भी नबी हुई थी वहीं फिर एक बार कई टुकड़ो में महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है।

नई दिल्ली: आज सुबह दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। ये शव कई टुकड़ों में मिला है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। बुधवार सुबह करीब सवा 9 बजे पुलिस को ये जानकारी मिली थी। हालांकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंच चुकी है और पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

गौरतलब है कि दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड के बाद फिर से इसी तरह की वारदात से चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। श्रद्धा के हत्या के बाद उसके शरीर के कई टुकड़े किए गए थे। राजधानी दिल्ली में आए दिन हो रही घटनाओं से महिला सुरक्षा पर कई सवाल भी उठने लगे हैं।


Share Now