चुनावों में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की वापसी। क्या अपराधियों पर फिर बरसेगा कहर? एसएसपी मणिकांत मिश्रा वापस आ गए ऊधमसिंह नगर।

Share Now

उत्तराखंड में कल देर रात हुए आईपीएस अधिकारीयों के ताबदलो में सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी की है तो वो आईपीएस देवेंद्र पिंचा और आईपीएस मणिकांत मिश्रा की है। जहाँ एसएसपी देवेंद्र पिंचा अपनी कुशल कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं और अल्मोड़ा में युवाओं में बढ़ रहे नशे को लेकर उनकी कार्यवाही काफी चर्चाओं में रही थी तो वहीं एसएसपी मणिकांत मिश्रा नें जिस तरह पूर्व में एसएसपी ऊधमसिंह नगर का कार्यभार संभाला था और नशे, गौ तस्करी और सीमावर्ती राज्यों से आए अपराधियों के दिलों में खौफ पैदा कर दिया था जिसका प्रमाण वो 38 अपराधियों के एनकाउंटर हैं। अपराधियों में एनकाउंटर का ऐसा खौफ ऊधमसिंह नगर में आज तक देखने को नहीं मिला। कई मामलों में भले ही उन्हें आलोचनाओं को भी झेलना पड़ा पर बावजूद इसके एसएसपी मणिकांत मिश्रा के तेवर और कार्यवाही अपराधियों के लिए बदस्तूर जारी रही।

चुनावों के समय में ऊधमसिंह नगर जैसे संवेदनशील जिले में एसएसपी मणिकांत मिश्रा की वापसी मुख्यमंत्री धामी की अपराध मुक्त उत्तराखंड की ही सोच का हिस्सा दिखाई देता है। हालांकि कयास ये भी लगाए जा रहे थे की एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी की पुनः एक बार जिले में वापसी होगी पर उन्हें 31 वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक बना कर भेजा गया जो की आगामी चुनावों को देखते हुए लिया गया एक कदम माना जा सकता है।

हालांकि जैसे ही एसएसपी मणिकांत मिश्रा की पुनः जनपद में वापसी की खबर मीडिया में आई तभी से शहर में मजबूत कानून व्यवस्था को लेकर लोगो में पुनः एक बार बड़ी उम्मीद जगी हुई देखी जा सकती है और अपराधियों में भय का माहौल देखने को मिल सकता है। क्योंकि उम्मीद लगाई जा रही है कि एसएसपी मणिकांत मिश्रा फिर एक बार अपने उसी दबंग अंदाज में अपराधियों के दिलों में डर बैठाएंगे। पर देखना ये भी होगा कि क्या एसएसपी मणिकांत मिश्रा अपनी एनकाउंटरों की गिनती 38 से आगे बड़ा कर कहाँ तक ले जाएंगे? और एसएसपी मणिकांत मिश्रा नें जिस तरह से नशे के कारोबारीयों की कमर तोड़ने का काम ऊधमसिंह नगर जिले में अपने पहले कार्यकाल में किया था और रिकॉर्ड टाइम में लगभग 30 करोड़ के नशे के कारोबार को स्वाहा किया था और मुख्यमंत्री धामी के नशा मुक्त उत्तराखंड के सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभाई थी, उसकी पुनरावृति किस तरह की जाती है वक़्त आने पर दर्ज किया जाएगा।


Share Now