Uttarakhand: ज्वैलरी दुकान का ताला तोड़कर सोना-चांदी चोरी, CCTV फुटेज से सुराग तलाश रही पुलिस !

Share Now

बाजपुर गांव में ओम ज्वैलरी की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग 200 ग्राम सोना, 8 किलो चांदी और 2 लाख रुपये की नकदी चुरा ली। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

 

बाजपुर गांव में स्थित ओम ज्वैलरी की दुकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात और दो लाख की नकदी लेकर चोर चंपत हो गए।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

बुधवार रात बाजपुर गांव में ओम ज्वैलर्स के ताला तोड़कर लगभग दो लाख नकदी और सोने, चांदी के आभूषण लेकर भाग गए। बृहस्पतिवार सुबह लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखा। जिस पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

दुकान स्वामी ने बताया कि चोर दुकान से करीब 200 ग्राम सोना, 2 लाख नकद और लगभग 8 किलो चांदी चोरी हुआ है। इधर  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।  पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। चोरी की घटना से ग्रामीणों को दहशत है। 


Share Now