
खटीमा। छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित जोशी ने परियोजना अधिकारी उरेडा को ज्ञापन सौंपकर खटीमा डिग्री कॉलेज परिसर में 20 सोलर लाइट लगवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कॉलेज परिसर में रात के समय प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। अंधेरा होने के कारण चोरी का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने कॉलेज परिसर में शीघ्र सोलर लाइट लगवाने की मांग की।

