अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रमों की श्रृंखला में इस बार देहरादून में 12 अगस्त को तिरंगा पदयात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर अमर उजाला आपको भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित करता है।
इस बार स्वतंत्रता दिवस का जश्न अमर उजाला शहर के नागरिकों के साथ मनाएगा। अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रमों की श्रृंखला में इस बार देहरादून में 12 अगस्त को तिरंगा पदयात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर अमर उजाला आपको भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित करता है। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक, सेवानिवृत्त कर्मचारी, व्यापार संगठन, विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थाओं की भी भागीदारी रहेगी।
स्वतंत्रता दिवस से पहले दून देशभक्ति के रंग में सराबोर रहेगा तभी अमर उजाला की ओर से आयोजित तिरंगा पद यात्रा उसमें एक और रंग भरेगी। पदयात्रा परेड ग्राउंड से एश्लेहॉल चौक होते हुए घंटाघर चौक पर समाप्त होगी। पदयात्रा में बच्चों का अलग-अलग परिधान खास आकर्षण रहेगा। इसके साथ ही भारत मां के रूप में दून की बेटी सदैव देश से प्रेम और मातृभूमि के प्रति सम्मान और शौर्य का संदेश देगी।
पारंपरिक परिधान में ले सकते हैं हिस्सा
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए आप पारंपरिक भारतीय परिधान में हिस्सा ले सकते हैं हालांकि इसकी अनिवार्यता नहीं है। इस कार्यक्रम में देशभक्ति के रंग में सराबोर महापुरुषों, भारत माता आदि के खास रूप में सजकर आने वाले बच्चों को अमर उजाला विशेष रूप से प्रोत्साहित करेगा।

