नारी शाशक्तिकरण से ही देश शशक्त होगा, और बीजेपी ने किया सदा नारी शक्ति का सम्मान – उषा वाजपेयी, बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य।

Share Now

रुद्रपुर।भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ऊषा वाजपेयी ने अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान प्रभावशाली महिलाओं से मिलकर उन्हे पीएम मोदी के कार्यकाल में महिलाओं के सशक्तिकरण और केंद्र की जनहित योजनाओं के बारे में बताया।ऊधम सिंह नगर जिले में अपने दो दिवसीय प्रवास के पहले दिन वाजपेयी ने कई कार्यक्रमों में भाग लिया।

शनिवार लालपुर में भाजपा की जिला मंत्री ममता त्रिपाठी की अगुवाई में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ऊषा वाजपेयी और जिला कार्यसमिति की पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।अपने सम्बोधन में ऊषा ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद दुनिया भर में भारत का परचम लहरा रहा है।कहा कि आज दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्ष मोदी को बॉस कहकर पुकारते हैँ,इतना ही नहीं एक तरफ जहाँ यूरोप,अमेरिका समेत अधिकांश देशों की अर्थव्यवस्थाओं में ठहराव आ रहा है तो वहीं भारत आर्थिक मोर्चे पर निरंतर प्रगति कर रहा है।लालपुर में रुद्रपुर की ब्लॉक प्रमुख ममता जल्होत्रा के कार्यालय में हुई बैठक में कार्यक्रम संयोजिका व महिला मोर्चे की जिला मंत्री ममता त्रिपाठी ने कहा कि आज राजनीति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है,विशेष रूप भाजपा की “सबका साथ-सबका विकास” की सोच के चलते देश भर में समाज के सभी वर्गों में एक सकारात्मक माहौल है।कार्यक्रम संयोजिका त्रिपाठी ने बैठक में आई सभी पदाधिकारियों व प्रभावशाली महिलाओं का आभार जताया।इस दौरान पार्टी की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विमला मुंडेला,कुमायूँ सह संयोजक शैली फुटेला,कार्यक्रम की सह संयोजिका मनप्रीत कौर समेत दर्जनों कार्यकर्ता व क्षेत्र की प्रभावशाली महिलायें उपस्थित थीं।


Share Now