बीजेपी नें जारी की अपने सभी जिला प्रकोष्ठ की लिस्ट। नवजोत सिंह बनाए गए अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष।

Share Now

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और चुनावों के लिए बीजेपी नें अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं पहले प्रदेश नेतृत्व की घोषणा और उसके बाद जिलावार पदों के वितरण के साथ ही अब बीजेपी नें सभी जिलों के सभी प्रकोष्ठ की टीम की घोषणा कर दी है।

चुनावों के मद्देनज़र ये हमेशा माना जाता है कि बीजेपी हमेशा चुनावी मोड में एक्टिव रहती है। और जिस तरीके से अब बीजेपी नें अपने एक के बाद एक सभी प्रकोष्ठ कि घोषणा की है उससे साफ है की बीजेपी की तैयारियां अपने चरम पर हैं और वहीं कल बीजेपी नें जिला अल्पसंख्यक मोर्चे की भी घोषणा ऊधमसिंह नगर के जिला अध्यक्ष कमल जिंदल द्वारा कर दी गई है। जिसमें कुल 17 लोगों को अल्पसंख्यक मोर्चे के विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सोपी गई है। बीजेपी किसी भी तरह से अल्पसंख्यको को नजरअंदाज नहीं कर सकती और इसीलिए बीजेपी नें अल्पसंख्यक मोर्चे में पदों के वितरण में हर तबके का ध्यान भी रखा है जिसके चलते नवजोत सिंह को अल्पसंख्यक मोर्चे का जिला उपाध्यक्ष घोषित किया है।

कई वर्षो से बीजेपी के लिये समर्पित नवजोत सिंह को अल्पसंख्यक मोर्चे में जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर नवजोत सिंह नें पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद व्यक्त किया वहीं पार्टी के लिए सदा समर्पित रहने के उनके कार्यों को ध्यान में रखते हुए उनको सोपी जिम्मेदारी को पूरी शिद्दत से निभाने की भी बात कही।


Share Now