
एसएसपी अजय गणपति नें 14 फ़रवरी को जिले का कार्यभार संभालते ही अपने मनसूबे साफ कर दिए थे फिर चाहे ओवरलोड डंपरों को सीज करने व चलानी कार्यवाही करने की कार्यवाही हो या थानो चौकियो में पीड़ितों को लेकर पुलिस के बदहाल रवैये को लेकर हो। एसएसपी अजय गणपति नें जिले में पुलिस की छवि को बदलने को लेकर कई कड़े और साफ संदेश विगत 10 दिनों में दे दिए हैं जिसका एक प्रमाण आज दिनेशपुर थाने से सामने आया जब भ्रष्टाचार के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस नीति” के तहत एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति नें सख्त एक्शन लेते हुए थाना दिनेशपुर में तैनात उपनिरीक्षक अनवर अहमद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

जहाँ प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी नें भ्रस्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर अपना सख्त रुख अपनाते हुए कड़े निर्देश जारी कर रखें हैं और उसी के चलते आज ऊधमसिंह नगर के दिनेशपुर में विद्युत अधिनियम से संबंधित एक अभियोग में अभियुक्त से पैसों की मांग किये जाने का आरोप संबंधित उपनिरीक्षक पर लगा। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल प्रभाव से निलम्बन कर दिया। वहीं मामले की विभागीय जांच प्रचलित है।
एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा स्पष्ट किया गया कि मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त एवं निष्पक्ष कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति का सख्त एक्शन — उ०नि० ना०पु० अनवर अहमद को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया और कड़े शब्दों में ये साफ कर दिया कि जनपद पुलिस में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार अथवा कदाचार को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


