
नई टिहरी। ऋषिकेश-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को भूस्खलन के कारण यातायात बाधित हो गया। नरेंद्रनगर क्षेत्र के बगड़धार में पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा…जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगातार हो रही बारिश के चलते सुबह करीब 11 बजे यह भूस्खलन हुआ। अचानक मलबा आने से कई वाहन बीच रास्ते में फंस गए और यात्रियों को बारिश के बीच सड़क पर खड़े होकर मार्ग खुलने क…



