दुःखद : रुद्रपुर,सड़क हादसे में घायल सिडकुल टाटा मोटर्स कंपनी के कर्मचारी की इलाज के दौरान मृत्यु

Share Now

जयनगर में पांच दिन पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए फैक्टरी कर्मचारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अब तक पुलिस वाहन को चिह्नित नहीं कर सकी है।
मूल रूप से जिला चंबा (हिमाचल प्रदेश) निवासी ऋतेश कपूर (35) सिडकुल की टाटा कंपनी में टीम लीडर के पद पर तैनात थे। आठ जून की रात वह ड्यूटी समाप्त कर बाइक से दिनेशपुर स्थित अपने घर जा रहे थे। जयनगर के नजदीक एक अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गए। उनका शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। वह अपने पीछे पत्नी रुचि कपूर और पांच वर्षीय बेटे को छोड़ गए। दिनेशपुर एसओ अनिल उपाध्याय का कहना है कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।


Share Now