श्री गुरु हरिकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व पर उमड़ा संगत का सैलाब, भव्य कीर्तन दरबार में गूंजे शबद !

Share Now

हल्द्वानी। सिखों के आठवें गुरु श्री गुरु हरिकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर रामपुर रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु हरिकिशन

साहिब जी महाराज में भव्य गुरमत समागम एवं कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया।

समागम का शुभारंभ श्री सुखमनी साहिब के पाठ से हुआ। इसके बाद फिरोज़पुर से पधारे भूपिंदर सिंह फिरोज़पुरी एवं उनके जत्थे ने श्री हरिकिशन धियाइये… सहित गुरबाणी से कीर्तन कर संगत को निहाल किया। प्रचारक अमरीक सिंह ने गुरु हरिकिशन साहिब जी के जीवन पर प्रकाश डाला। समागम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अमरीक सिंह ने समस्त संगत, रागी जत्थे एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार जताया। आयोजन में हरविंदर सिंह आनंद, रंजीत सिंह कोहली, अमरजीत चड्ढा, मनजीत सिंह, सविंदरपाल सिंह, हरप्रीत सिंह आदि रहे। संवाद

Share Now