सेना दिवस पर बोले पीएम मोदी- भारतीय सेना द्वारा की गई अमूल्य सेवाओं का वर्णन शब्दों में बयां नही किया जा सकता

Share Now

सेना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना, उसके सैनिकों व उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा है कि मैं सेना दिवस के अवसर पर विशेष रूप से हमारे सभी साहसी सैनिकों, सम्मानित पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को सेना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देता हूं. भारतीय सेना दुनिया में अपनी बहादुरी और पेशेवर अंदाज के लिए जानी जाती है।
उन्होंने लिखा कि राष्ट्रीय सुरक्षा की दिशा में भारतीय सेना द्वारा की गई अमूल्य सेवाओं का वर्णन शब्दों के माध्यम से नहीं किया जा सकता है। वहीं उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में सेना के लिए लिखा कि भारतीय सेना के जवान प्रतिकूल परिस्थितियों और इलाकों में देश की सेवा करते हैं और प्राकृतिक आपदाओं सहित मानवीय संकट के दौरान साथी नागरिकों की मदद करने में सबसे आगे हैं. इसी के साथ हमारे जवान विदेशों में भी शांति अभियानों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं. भारत की सेना के शानदार योगदान पर भारत को गर्व है।

बता दें कि फील्ड मार्शल केएम करियप्पा आजाद भारत के पहले भारतीय सेना प्रमुख 15 जनवरी 1949 को बने थे ये भारत के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक माना जाता है। इसलिए हर साल 15 जनवरी को भारत में भारतीय सेना दिवस फील्ड मार्शल केएम करियप्पा की याद के तौर पर मनाया जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक आज 15 जनवरी को भारत में सेना दिवस के मौके पर थलसेना की ताकत देखने को मिलेगी।


Share Now