स्ट्रगल से भरा रहा है कटरीना कैफ के होने वाले पति विक्की कौशल का बचपन, एक्टर ने शेयर की पर्सनल बातें

Share Now

कटरीना संग शादी के अलावा विक्की कौशल इन दिनों अपने एडवेंचर से भरपूर इंटरनैशनल रिएलिटी शो Into The Wild को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में विक्की Bear Grylls संग जंगलों की एडवेंचर जर्नी से वापस लौटे हैं। शो का प्रोमो भी आ गया है, जहां विक्की जिंदा क्रैब खाते नजर आते हैं। आपको बता दें, विक्की ने इस दौरान शो के होस्ट Bear Grylls से अपनी कई पर्सनल बातें भी शेयर की हैं और इसी बीच विक्की अपने बचपन के घर को याद कर इमोशनल नजर आए। विक्की ने बताया कि बचपन में किस तरह उनका परिवार और वो 10×10 के कमरे में रहा करता था। डिस्कवरी प्लस पर आने वाले इस शो में विक्की ने बताया कि वे जिस घर पर बड़े हुए हैं, वहां अलग से कोई बाथरूम या किचन नहीं होता था।

विक्की ने कहा कि मैं वैसे घर पर बड़ा हुआ हूं, जो इस झोपड़े से थोड़ा सा ही शायद बड़ा होगा। 10×10 का घर जिसमें न ही अलग से किचन है और न ही कोई बाथरूम, मैं ऐसे ही घर में जन्मा हूं। यह मेरी और मेरे परिवार की जर्नी है। कई स्ट्रगल के बाद आज हम यहां तक पहुंच पाए हैं, और मुझे लगता है यही सब चीजें आपको इंसान के तौर पर मजबूत बनाती हैं। शो के आगे बढ़ते ही विक्की और Bear Grylls समुद्र के बीच जा पहुंचते हैं। यहां आकर विक्की कहते हैं, मुझे समुद्र की गहराईयों से काफी डर लगता है और हम इसके बीचों बीच खड़े हैं। मैंने अपनी जिंदगी में कभी समुद्र के अंदर स्विम नहीं किया है। अगर आज हम समुद्र में कूदते हैं, तो मेरे लिए यह पहला मौका होगा और मुझे उम्मीद है कि मैं अपने इस डर से भी काबू पा लूंगा।


Share Now

14 thoughts on “स्ट्रगल से भरा रहा है कटरीना कैफ के होने वाले पति विक्की कौशल का बचपन, एक्टर ने शेयर की पर्सनल बातें

  1. Мы не делаем «массовых решений»: каждый пациент для нас — уникальная история, и мы строим терапию, исходя из его состояния, целей и личных возможностей. Наша задача — не просто временно облегчить симптомы, а дать человеку реальные инструменты для жизни без зависимости.
    Подробнее можно узнать тут – http://narkologicheskaya-klinika-mytishchi1.ru

  2. Мир полон тайн https://phenoma.ru читайте статьи о малоизученных феноменах, которые ставят науку в тупик. Аномальные явления, редкие болезни, загадки космоса и сознания. Доступно, интересно, с научным подходом.

  3. Научно-популярный сайт https://phenoma.ru — малоизвестные факты, редкие феномены, тайны природы и сознания. Гипотезы, наблюдения и исследования — всё, что будоражит воображение и вдохновляет на поиски ответов.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *