आईटीबीपी के जवानों के जज़्बे को सलाम ! शून्य से भी नीचे तापमान में कर रहें गश्त

Share Now

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान उत्तराखंड हिमालय के आसपास माइनस से नीचे तापमान में भी गश्त कर रहें है। आईटीबीपी का इन जवानों के जज़्बे को सलाम है , जो 15,000 फीट ऊंचाई पर पहरा दे रहे हैं।

जहाँ पर बर्फ की गहराई में जवान कंधे पर हथियार लटकाकर और हाथ में डंडा लेकर आगे बढ़ रहे हैं। जवानों को आगे बढ़ने में दिक्कत जरूर आ रही है लेकिन फिर भी वह एक जुनून के साथ बिना रुके आगे बढ़ते दिख रहे हैं। जवानों का 15हजार फीट ऊंचाई पर बर्फीले इलाके में गश्त करने के वीडियो को देख लोग उनके हौंसले को सलाम कर रहे हैं।


Share Now