हेल्थ टिप्स ::- भाग दौड़ भरी जिंदगी में जहां भारी तनाव के साथ पोषण की कमी इंसान के जीवन में आम बात हो गई है। वहीं कई समस्याएं आम हो गई हैं लेकिन अगर बार-बार सिर दर्द के साथ ही चक्कर आने की समस्या होती है तो सावधान हो जाना चाहिए। क्यूंकि यह शरीर में विटामिन बी12 की कमी के कारण हो सकता है और इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। चक्कर आने के पीछे कई सारे कारण हो सकते हैं जैसे कि ब्लड प्रेशर लो रहना, लाइफस्टाइल, खान पान का सेवन या नींद के कमी के कारण भी चक्कर आ सकते हैं। इसमें व्यक्ति को कुछ भी समझ नहीं आता है, वे सही से खड़ा भी नहीं हो पाता।
लक्षण
-निम्न रक्तचाप
-लंबे समय तक तनाव और चिंता
-विटामिन बी की कमी होना
-शरीर में विटामिन डी की कमी होना
-शरीर में आयरन की कमी होना
-शारीरिक कमजोरी होना
-हड्डियों का कमजोर होना
-शरीर में इम्युनिटी का कमजोर होना
-लंबे वक्त तक बिना आराम किए खड़े रहना
-अधिक तली हुई चीजों का सेवन करना
-एनीमिया से पीड़ित लोगों को भी चक्कर आते हैं।
-माइग्रेन की समस्या होना भी चक्कर आने का संकेत है।
-वर्टिगो की स्थिति में भी व्यक्ति का सिर चकराता है और उसे अपने आसपास का वातावरण घूमता नजर दिखाई देता है।
विटामिन बी12 की कमी से मरीज अधिक तनाव और चिंता का शिकार हो जाता है। आंखों की रोशनी में भी कमी आती है। विटामिन बी12 की कमी से शारीरिक कमजोरी और थकान की समस्या हो सकती है।
विटामिन बी12 की कमी को दूर- दूध, मीट, मछली, अंडे, चीज और दही में भरपूर मात्रा में विटामिन बी12 मिलता है। विटामिन बी12 की कमी होने पर इंजेक्शन द्वारा इसकी कमी को दूर किया जा सकता है।
एनीमिया- एनीमिया एक ऐसी स्थिति है जहां शरीर में हर तरफ ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए पर्याप्त स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाएं नहीं होती हैं। ऑक्सीजन के बिना, शरीर में बहुत थकान और कमजोर महसूस होती है। ये थोड़े समय से लेकर लंबे समय तक भी रह सकता है। इसके सबसे बड़ी वजह शरीर में आयरन, विटामिन B12 और फोलेट की कमी होती है।