हेल्थ टिप्स : गर्मियों में दाल खाने से हो सकती है अपच की समस्‍या, जानें दाल खाने का सही तरीका

Share Now

हेल्थ टिप्स ::- गर्मियों में ज्यादातर लोग और दिनो की तुलना में कम दाल खाते हैं। दाल में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है और ये शरीर में गर्मी पैदा करती है। ऐसे में हर किसी के लिए प्रोटीन पचाना आसान नहीं होता और इसे पचाने के लिए ज्यादा पानी की जरूरत होती है। दूसरी तरफ गर्मियों में शरीर बाकी दिनों की तुलना ज्यादा डिहाइड्रेटेड होता है और इसलिए जब पानी का बैलेंस सही नहीं होता तो दाल गैस की समस्या का कारण बन जाता है और सीने में जलन का कारण बनता है। लेकिन गर्मी हो या सर्दी शरीर को प्रोटीन और मिनरल्स की जरूरत होती ही है और दाल शाकाहारियों का प्रोटीन है। इस स्थिति में दाल खाने के नुकसान से बचते हुए गर्मियों में इसका सेवन करना चाहिए।

उड़द की दाल- उड़द की दाल भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। उड़द की दाल का इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवाओं में भी किया जाता है। इसका आयुर्वेदिक नाम ‘माशा’ है। प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, विटामिन बी, आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम से भरपूर, उड़द की दाल हमारे हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद है। उड़द की दाल पाचन को बेहतर बनाए रखने के साथ पेट और स्किन के लिए भी फायदेमंद होती है। उड़द की दाल बवासीर और कॉलिक डिसऑर्डर की समस्याओं को दूर करने और लिवर को मजबूत बनाने में भी असरदार है।

मूंग दाल – सबसे पौष्टिक दालों में से एक है। मूंग दाल में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और मिनरल्स भरपूर होते हैं। गर्मियों में मूंग दाल खाना बेहद फायदेमंद होता है। मूंग दाल बहुत ठंडी होती है, ऐसे में गर्मियों में इसका सेवन आसानी से किया जा सकता है। मूंग दाल खाने से पेट में जलन, गर्मी जैसी समस्या से बचाव होता है।

सोयाबीन की दाल – प्रोटीन से भरपूर दालों में से एक है। सोयाबीन में प्रोटीन सबसे अधिक मात्रा में होता है। इसलिए अपनी डाइट में सोयाबीन को जरूर शामिल करना चाहिए। गर्मियों में सोयाबीन की दाल खाना काफी फायदेमंद होती है। इससे शरीर का तापमान भी स्थिर रहता है।

चने की दाल- आयरन, प्रोटीन, ऊर्जा और फोलेट से भरपूर होती है। गर्मियों में चने की दाल का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। लौकी के साथ चने की दाल बना सकते हैं। लौकी और चने की दाल की सब्जी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है।

चने की दाल – खाने से पेट की सारी समस्याएं दूर होती हैं। शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है, वही चने की दाल खाने से हीमोग्लोबिन भी बढ़ता है। चने की दाल फाइबर से भरपूर होती है, इसे वजन घटाने में कारगर माना जाता है।

गर्मी के मौसम में आपको मूंग की दाल, चने की दाल, उड़द की दाल और सोयाबीन की दाल का सेवन करना चाहिए। वहीं कुल्थी की दाल, मसूर की दाल आदि के सेवन से बचना चाहिए।


Share Now