गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा को इंडिया पोस्ट किस तरह दे रहा सम्मान, जानने के लिए क्लिक करें पर

Share Now

भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। नीरज चोपड़ा पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने से सम्पूर्ण देश में खुशी व जश्न का माहौल था। गोल्डन ब्वाय नीरज चोपड़ा जब भारत वापस लौटे तो उनका भव्य स्वागत किया गया। उन पर इनामों और पैसों की बारिश होना शुरू हो गई। हरियाणा सरकार के अलावा अन्य राज्य की सरकारों ने भी नीरज चोपड़ा को सम्मानित किया। और उन्हें उपहार देने का सिलसिला अब भी जारी है। इसी क्रम में अब इंडिया पोस्ट का नाम भी जुड़ गया है।

इंडिया पोस्ट ने नीरज चोपड़ा को गोल्डन लेटर बाक्स देकर सम्मानित किया है। इंडिया पोस्ट ने पानीपत में उनके गृह नगर खंडरा में ये लैटर बाक्स लगाया है। इस लैटर बाक्स को गोल्डन कलर से पेंट किया गया है। साथ ही इसमें एक मैसेज भी लिखा है कि टोक्यो ओलिंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के सम्मान में। इंडिया पोस्ट आफिस ने जब से ये लैटर बाक्स लगाया है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। लोगों द्वारा इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है।

बताते चलें कि नीरज चोपड़ा इन दिनों अमेरिका मे हैं। और वह अमेरिका के कैलिफोर्निया के चुला विस्टा एलीट एथलीट ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे हैं। अमेरिका जाने से पहले उन्होंने कहा था कि वह साल 2022 में कामनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और विश्व चैंपियनशिप जैसी बड़ी स्पर्धाएं है। जिनमें मैं अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं। मेरा लक्ष्य फीट रहना है और 90 मीटर के निशान को पार करना है। गोल्ड मेडल जीतने के बाद मेरी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं और लोगों की उम्मीदें भी। इसलिए मैं अपने आप को फीट रखने की कोशिश कर रहा हूं।


Share Now