21 जून वर्ल्ड म्यूजिक डे : संगीत को समर्पित एक दिन, कब और कैसे हुआ शुरू जानिए

Share Now

21 जून विश्व संगीत दिवस। इस दिवस की शुरुआत 1982 में फ्रांस में हुई थी जिसका श्रेय तात्कालिक सांस्कृतिक मंत्री जैक लो को जाता है। फ्रांस का हर दूसरा व्यक्ति संगीत से किसी न किसी रूप में जुड़ा हुआ है। चाहे वह गाता हो या कोई वाद्य बजाता हो, संगीत चाहे शास्त्रीय हो या सुगम, देशी हो या विदेशी।
फ्रांसीसियों की संगीत के प्रति देखते हुए 21 जून 1982 को आधिकारिक रूप से संगीत-दिवस की घोषणा हुई थी और धीरे-धीरे अब यह विश्व में मनाया जाने लगा है।

साल 1985 से पूरी दुनिया में हो गया था लागू
बाद में, साल 1985 में दूसरे देशों ने भी इस दिन को सेलिब्रेट करना शुरू कर दिया था। उसके बाद साल 1997 में बुडापेस्ट में हुए यूरोपीय संगीत समारोह में एक चार्टर पर हस्ताक्षर किए गए। इस दिन को इंटरनेशनल लेवल पर ‘वर्ल्ड म्यूजिक डे’ के रूप में मार्क किया जाता है।

विश्व संगीत दिवस’ दुनिया के 32 से ज्यादा देशों में मनाया जाता है। भारत समेत ऑस्ट्रेलिया, रूस, कनाडा, अमेरिका, जापान, चीन, ब्राजील और मैक्सिको जैसे देशों में संगीतकार अपने-अपने वाद्ययंत्रों के साथ इस दिन अपनी प्रस्तुति देते हैं।


Share Now