15 अक्टूबर दैनिक राशिफल– आज तुला राशि वाले जातक रहें सावधान, इन कष्टों से हो सकता हैं सामना, धनु राशि वालों को भी इन कुछ खास उपायों से मिल सकता हैं लाभ

Share Now

मेष राशि- आज आपके कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं, लेकिन किसी मित्र के सहयोग से सुधार का मार्ग प्रशस्त होगा। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कारोबारी यात्रा बढ़ेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज आपको शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। पिता का सानिध्य मिलेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें। संचित धन में वृद्धि होगी। आज आपका मन परेशान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम के अनुरूप सफलता संदिग्ध है। आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी आएगी।

वृष राशि- आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। संच‍ित धन में वृद्धि होगी। अपनी सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार की समस्या बढ़ेंगी। काम के सिलसिले में किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। घर-परिवार में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य होंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। खर्च अधिक रहेंगे। बातचीत में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। यात्रा लाभप्रद रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

कर्क राशि- आज आपकी किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। आपकीदिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। कारोबार के लिए पिता से धन मिल सकता है। आपके अन्दर धैर्य की कमी बनी रहेगी, धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। खर्च अधिक रहेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मसंयत रहें। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकते हैं। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। रहन-सहन में अव्यवस्थित रहेगा।आज आपके मन में आशा-निराशा के भाव हो सकते हैं।


सिंह राशि- आज आप आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा।आज आप शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। बहन-भाइयों के सहयोग से कारोबार की शुरुआत हो सकती है। वाणी में मधुरता रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

कन्या राशि-आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। कारोबार विस्तार के लिए किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आत्मसंयत रहें। आज आप अपने स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। माता को भी स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है, संयम बनाकर रखें।


तुला राशि- आज आप बातचीत में सन्तुलित रहें। आज आपकी आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आज आपके अन्दर आशा निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी, धैर्य बनाकर रखें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। खानपान में रुचि रहेगी।आज आपका मन परेशान हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।

वृश्चिक राशि- आज आपको पूरा दिन मानसिक शान्ति बनी रहेगी। आपके अन्दर आत्मविश्वास बहुत रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कारोबार की स्थिति में सुधार आएगा। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। मित्रों के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी।

धनु राशि- आज आप आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। नौकरी के लिए विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, लेकिन अति उत्साही होने से बचें, आपके लिए बेहतर होगा। सन्तान को कष्ट रहेगा। आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे।

मकर राशि- आज आपका मन शान्त रहेगा, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आपके अन्दर आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अति उत्साही होने से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। आत्मसंयत रहें। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। खर्च अधिक रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में अफसर से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। बातचीत में सतर्क रहें।

कुंभ राशि- आज आपके कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी, संभल कर खर्चे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमयी हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी। नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा,सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि- आज आपको शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आपको किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा, बातचीत में संयम बरतें। वाणी में कठोरता का प्रभाव भी रहेगा, मधुरता के लिए प्रयास करें। अपने स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।


Share Now