
प्रयाग भारत, जम्मू-कश्मीर: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद देशभर में विदेशी नागरिकों के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है। गुजरात के अहमदाबाद और सूरत में पुलिस ने शनिवार को करीब 557 बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया। वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर उन्हें भारत से निकाला जाएगा।

हरियाणा में राज्य सरकार ने 460 पाकिस्तानियों को निकालने का आदेश जारी किया है। अभी इन्हें हिरासत में लेने की कोई सूचना नहीं है। CM नायब सैनी ने पाकिस्तानियों को वापस भेजने के लिए गृह विभाग से प्लानिंग मांगी है।
पंजाब के अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तानी नागरिकों के भारत से जाने का सिलसिला जारी है। 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 1 मई, 2025 तक भारत छोड़ने के लिए कहा है।
भारत सरकार ने लॉन्ग टर्म वीजा, डिप्लोमेटिक और ऑफिशियल वीजा को छोड़कर पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी तरह के वीजा रद्द कर दिए। अब पाकिस्तानी हिंदू तीर्थयात्रियों को 27 अप्रैल तक भारत से जाना होगा।
मेडिकल वीजा वालों को 29 अप्रैल तक पाकिस्तान लौटना पड़ेगा। किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को कोई नया वीजा जारी नहीं किया जाएगा। वहीं, अवैध रूप से भारत में रह रहे लोगों को सरकार खुद देश से बाहर निकालेगी।
1. गुजरात: रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक पुलिस की रेड केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सभी राज्य सरकारों को विदेशी नागरिकों की पहचान करने और उन्हें वापस भेजने का निर्देश दिया था। इसके बाद गुजरात सरकार ने पुलिस क्राइम ब्रांच को राज्य के बड़े शहरों और गांवों में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को तुरंत हिरासत में लेने को कहा।
पुलिस का ऑपरेशन शनिवार रात 12 बजे शुरू हुआ और सुबह 6 बजे तक चला। अहमदाबाद में 457 और सूरत में करीब 100 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने हिरासत में लिए लोगों की परेड निकाली और सबको पैदल लेकर हेडक्वार्टर पहुंची।
फिलहाल, सभी के दस्तावेजों की जांच चल रही है। कुछ लोगों के पास से भारतीय आधार कार्ड भी मिले हैं। पुलिस ने सभी के फोन भी जब्त कर लिए हैं। अभी पूछताछ की जा रही है। वैध दस्तावेज नहीं मिले तो सरकार सबको उनके देश भेजेगी।
2. असम: पुलिस ने छह बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया असम में पुलिस ने छह बांग्लादेशी लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी अवैध रूप से भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। इनमें एक महिला भी है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान मोहम्मद मोनिर, मोहम्मद अहीदुल शेख, अजीजुल शेख, रोकिया बीबी, मोहम्मद अहशान उल्लाह और मोहम्मद हरेश के रूप में हुई है।
3. हरियाणा: हिरासत में लिए गए 460 पाकिस्तानियों में ज्यादातर हिंदू हरियाणा के CM नायब सैनी ने शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश के बाद राज्य में अवैध रूप से रहने वाले विदेशी नागरिकों की पहचान करने को कहा है। सरकार ने राज्य में रह रहे 460 पाकिस्तानियों को निकालने के आदेश जारी किए हैं। इनमें अधिकांश हिंदू परिवार हैं। इन लोगों ने भारत की नागरिकता के लिए भी आवेदन किया है, लेकिन उस पर अभी फैसला नहीं हो पाया है।
4. उत्तर प्रदेश: 4 पाकिस्तानी महिलाएं को वापस भेजा गया उत्तर प्रदेश सरकार ने चार पाकिस्तानी महिला नागरिकों को वापस उनके देश भेजा है। पुलिस ने बताया कि ये महिलाएं टूरिस्ट वीजा पर बुलंदशहर आई थीं और उन्हें वाघा-अटारी बॉर्डर के रास्ते वापस भेज दिया गया है। महिलाओं की पहचान रुदाबा, नौशाबा, खालिदा और सबाहत के रूप में हुई है।
दूसरी तरफ, लखनऊ में सुरक्षा एजेंसियों ने एक होटल में अवैध रूप से रह रहे पांच ओमानी नागरिकों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, विदेशी नागरिक भारत में रहने का कोई वैध कारण नहीं बता पाए हैं। उनके ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स जब्त कर लिए गए हैं। होटल मालिक और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और अब जांच चल रही है।
लखनऊ में जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर) बबलू कुमार ने शुक्रवार को बताया कि लखनऊ में 8 पाकिस्तानी नागरिक शॉर्ट टर्म वीजा पर भारत आए थे। इनमें से पांच पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेज दिया गया है।
5. पंजाब: पाकिस्तानी बोले- डेढ़ महीने का वीजा था, 15 दिनों में लौटना पड़ रहा 1 मई से अटारी बॉर्डर बंद करने के आदेश के बाद कई पाकिस्तानी नागरिक शनिवार को भी भारत से लौटते दिखे। अपने देश लौट रहे एक पाकिस्तानी महिला ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, ‘हमारे पास 1.5 महीने का वीजा था, लेकिन अब 15 दिनों के भीतर लौटना पड़ रहा है। जो कुछ भी हुआ वह गलत था। आतंकियों ने जो किया, उसकी कीमत हम जैसे लोगों को चुकानी पड़ रही है। हम 10 साल बाद भारत आए थे। वीजा पर आए लोगों के साथ भारत सरकार को नरमी बरतनी चाहिए।’
6. मध्य प्रदेश: 27 अप्रैल से पहले भारत छोड़ेंगे 228 पाकिस्तानी मध्य प्रदेश में 228 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं। इन्हें 27 अप्रैल से पहले भारत छोड़ना होगा। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मध्य प्रदेश में 228 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं। हमने केंद्र को इसकी जानकारी दी है। इनमें से जो पाकिस्तानी नागरिक देश छोड़कर जा चुके हैं, उनके बारे में शाम तक जानकारी मिलने की उम्मीद है।



Fantastic site. Lots of helpful info here. I am sending it to several buddies ans also sharing in delicious. And obviously, thanks on your sweat!
I like what you guys are up too. Such clever work and reporting! Keep up the superb works guys I have incorporated you guys to my blogroll. I think it will improve the value of my web site :).
Its good as your other articles : D, thanks for putting up.