
15 सितंबर से चारधाम यात्रा का दूसरा चरण होगा। मानसून के बाद धामों में तीर्थयात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। बीकेटीसी की ओर से श्रद्धालुओं के सुगम व व्यवस्थित दर्शन कराने के लिए तैयारी चल रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मुलाकात कर चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अवगत कराया कि मानसून सीजन में भी यात्रा सुचारु से संचालित है।
बीकेटीसी अध्यक्ष ने बताया कि 15 सितंबर से चारधाम यात्रा का दूसरा चरण होगा। मानसून के बाद धामों में तीर्थयात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। बीकेटीसी की ओर से श्रद्धालुओं के सुगम व व्यवस्थित दर्शन कराने के लिए तैयारी चल रही है। अब तक बदरीनाथ धाम में 16,86,438 व केदारनाथ धाम में 14,75,679 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इस प्रकार दोनों धामों में अब तक 31,62,117 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं।

