
गदरपुर। संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक इस घटना को हत्या का मामला बताया जा रहा है और इस संबंध में पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-74 से गुजर रहे दिनेशपुर अन्डर पास पर ग्राम मुकंदपुर के पास झाड़ियों में एक अज्ञात युवक मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर एसआईपूरन सिंह तोमर एवं जीडी भट्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ लग गयी। उस दौरान पुलिस द्वारा लोगों से जानकारी ली गयी तो पता नहीं चला। बाद में पुलिस ने पूछताछ करते हुए मृतक युवक जसपाल (20 वर्ष) उर्फ विशालपुत्र स्व. बच्चन सिंह निवासी ग्राम कौशलपुर रहने वाला था। बताया जाता है कि मृतक युवक ग्राम लंगड़ाभोज में किसी के यहां रहकर डीजे चलाने का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि विगत रात्रि को बेरिया में एक समारोह में डीजे की बुकिंग का कार्य समाप्त करने के बाद अपने साथियों के साथ वापस आ गये। सुबह जब जयपाल सिंह नहीं दिखा तो उसकी खोजबीन की गयी और उसे फोन करन पर कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। शनिवार सुबह करीब 11 बजे अज्ञान सूचना के आधार युवक का शब क्षतविक्षत रुप में मिला पाया गया और जब उसकी पहचान करवायी गयी तो पता चला किवह जयपाल सिंह है। पुत्र की अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक अपने परिवार में सबसे छोटा था। समाचार खिले जाने तक परिजनों को थाने में कोई तहरीर नहीं दी गयी थी। वहीं इस संबंध में जब थानाध्यक्ष से फोन से जानकारी ली गयी तो थानाध्यक्ष ने इस संबध में कहा कि इस घटना की जांच पड़ताल की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना का खुलासा किया जायेगा। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।






