मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से धर्मांतरण का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया। जिसमें फैजान, बिलाल, समीर, साहिल हिंदू युवक के साथ बेरहमी करते दिखाई दिए। वीडियो में कुछ लोग हिंदू युवक के गले में कुत्ते को बांधने वाला पट्टा लगा देते है। इतना ही नहीं हिंदू युवक की पिटाई भी की गई है और उसे कुत्ते की तरह भौंकाने के लिए मजबूर किया गया। हिंदू युवक बार-बार सभी लोगों से माफी मांग रहा है। पीड़ित युवक का नाम विजय बताया जा रहा है। वहीं पीड़ित हिंदू युवक डर के खौफ में धर्म परिवर्तन करने के लिए भी राजी होता है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो गया। इस मामले में राज्य गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खुद संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने मामले में तुरंत एक्शन लिया और 3 आरोपियों को धर दबोचा।
https://twitter.com/kalnemibasu/status/1670746881419546625?t=eaBZMlCNViwEisy_-BHvPA&s=19
भोपाल में जिस हिंदू लड़के के गले में कई मुग़लों द्वारा पट्टा डाल कर भौंकने का विडीओ बनाया था।
— Sadhvi Prachi 🇮🇳 (@Sadhvi_prachi) June 19, 2023
उन सभी के घरों पर मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शिवराज सिंह जी द्वारा बुलडोज़र चलवा दिया गया है।
हिंदुओं समझो! शिवराज थे तो इस परिवार का सम्मान बचा रह गया। अन्यथा जलीलत की ज़िंदगी जीनी… pic.twitter.com/Ob6UNVCb7K
इतना ही नहीं पुलिस ने पकड़े गए आरोपी फैजान, साहिल और समीर का शहर में जुलूस भी निकला। साथ ही पुलिस ने 3 आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून NSA लगाया है, जबकि 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं शिवराज सरकार ने धर्मांतरण के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई भी कर दी है। प्रशासन ने तीन आरोपियों के घर को जमींदोज कर दिया है।
Big Breaking News – All culprits who tortured Vijay for conversion arrested by Madhya Pradesh police. Their illegal homes are being demolished by Govt. pic.twitter.com/63XNCe8rsj
— News Arena India (@NewsArenaIndia) June 19, 2023
भोपाल में एक युवक की बदमाशों द्वारा पिटाई करने पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ”6 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। आरोपियों के खिलाफ NSA की कार्रवाई भी की गई है। अतिक्रमण को चिह्नित किया गया और तोड़ने की कार्रवाई भी की गई। थानेदार को लाइन अटैच भी किया गया। ऐसी कार्रवाई हो और इस तरह की घृणित मानसिकता मध्य प्रदेश में चलने नहीं दिया जाएगा। ऐसी मानसिकता को हम कुचल देंगे। अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी जो पूरे प्रदेश में नजीर बनेगी।”
भोपाल में युवक से मारपीट के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके खिलाफ NSA की कार्रवाई भी की गई है।
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) June 19, 2023
ऐसी घृणित मानसिकता वाले अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी जो पूरे प्रदेश के लिए नजीर बनेगी। pic.twitter.com/Rg4mdMBG0N
वहीं भोपाल के बदसलूकी कांड में बहुत खुलासा हुआ है। इस मामले में धर्मांतरण का लिंक सामने आया है। पीड़ित के परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसका धर्म बदलवाना चाहते थे। बता दें कि आरोपियों ने युवक के गले में जंजीर बांधकर पिटाई की थी। जिसका वीडियो वायरल हुआ था।