
Uttarakhand Assembly Elections: प्रदेश में अब विधानसभा चुनाव में करीब चार माह का समय बचा है। इसी हिसाब से चुनाव आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
उत्तराखंड में एक अक्तूबर से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज होंगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय इसके लिए सभी ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम चरण की जांच जिलावार शुरू करेगा। इसके बाद आगे की गतिविधियां भी अमल में लाई जाएंगी।

