
उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारी के चरण में रुद्रपुर बीजेपी जिलाध्यक्ष कमल जिंदल और जिला प्रभारी खिलेन्द्र चौधरी और सह प्रभारी साकेत अग्रवाल की सहमति के बाद रुद्रपुर जिले के सभी मंडलो के मंडल प्रभारीयों की न्युक्ति कर दी गई है। जिसमें युवाओं पर भरोसा जताते हुए पुराने कार्यकर्त्ताओ को आगामी चुनावों की जिम्मेदारी सोपी गई है।
युवाओं पर भरोसा जताते हुए जहाँ बीजेपी नें पुराने कार्यकर्त्ताओ को मंडलो की जिम्मेदारी सोपी है तो वहीं पूर्व में दरकिनार किए गए कई कार्यकर्त्ताओ को इस बड़ी जिम्मेदारी सोपने के साथ उनका मनोबल भी बढ़ाने का काम रुद्रपुर बीजेपी नें किया है। जिसमें सुशील कुमार यादव ( नीटू ) जो रुद्रपुर नगरनिगम के वार्ड 25 के पूर्व पार्षद थे पर 2025 के निगम चुनावों में उनका टिकट काट कर उनको नजरअंदाज किया गया था पर अब वहीं उन्हें आगामी विधानसभा चुनावों में किच्छा ग्रामीण मंडल का मंडल प्रभारी बना कर एक बड़ी जिम्मेदारी सोपी गई है।
वहीं 2025 में पंचायत चुनावों में लालपुर नगर पंचायत के चेयरमैन पद के दावेदार रहे अक्षय अरोड़ा को भले ही उस समय निराश होना पड़ा हो पर अब 2027 के विधानसभा चुनावों में रुद्रपुर विधानसभा के सुभाष चंद्र बोस मंडल का मंडल प्रभारी बना कर उन्हें भी एक बड़ी जिम्मेदारी सोपी गई है। वहीं युवा बीजेपी नेता और समाजसेवी प्रमोद मित्तल जो आम जनमानस की सेवा के लिए सोशल मीडिया काफी प्रभावी दिखाई देते हैं उन्हें भी पंतनगर जैसे बड़े मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई वहीं प्रमोद मित्तल युवा चेहरा होने के साथ आगामी रुद्रपुर विधायक की टिकट के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं।
मंडल प्रभारियों की लिस्ट में ऐसे कई युवा नाम हैं जिन को जिम्मेदारी सोपने के साथ ही बीजेपी नें ये साफ कर दिया है की 2027 के विधानसभा चुनावों में फिर एक बार पार्टी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और युवा नेताओं के जोश के बल पर पिछली बार जिले में मिली बड़ी हार के समीकरण को बदलने की योजना बना चुकी है।

