
देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षा, पेयजल और धार्मिक पर्यटन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करीब 150 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इन योजनाओं के लागू होने से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार क…



