
नैनीताल। कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत की जनसुनवाई में उठाए गए एक राजस्व प्रकरण का त्वरित समाधान किया गया। आयुक्त के निर्देश के बाद लंबे समय से लंबित विरासत दर्ज (दाखिल-खारिज) का मामला निस्तारित कर संबंधित भूमि रेवती देवी के नाम दर्ज कर दी गई। जानकारी के अनुसार ग्राम जंतवालगांव, तहसील एवं जिला नैनीताल निवासी रेवती देवी ने जनसुनवाई के दौरान प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके ससुर…



