
प्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट के बीच कई जिलों में सड़कें प्रभावित हो रही हैं। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। राज्य में चार राज्यमार्ग समेत 70 मार्ग बंद होने से आवाजाही पर असर पड़ा है।

नीलकंठ महादेव मंदिर के समीप पहाड़ी से मलबा सड़क पर आने से मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का कार्य शुरू कराया। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से सावधानी बरतते हुए यात्रा करने की अपील की है।


