
नशा करने से रोकने पर बेटे ने मां को मार दी गोली ऋषिकेश: विस्थापित कॉलोनी की गली नंबर तीन स्थित घर में नशा करने से रोकने पर बेटे ने तमंचे से मां को गोली मार दी। घटना रविवार रात की है। सिर पर गोली लगने से मां जख्मी होकर खून से लथपथ हो गईं। आरोपी खुद ही मां को एम्स के ट्रामा सेंटर तक लेकर पहुंचा। पुलिस ने एम्स से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार लोगों को 63 वर्षीय ऊष…



