Tehri Rain: लगातार बारिश से उफान पर नदी-नाले, बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई चिंता, प्रशासन हाई अलर्ट पर !

Share Now

टिहरी जिले में लगातार हो रही बारिश का असर अब पहाड़ी नदी-नालों पर दिखने लगा है। भिलंगना विकासखंड की नैलचामी गाड़ का जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है।

टिहरी जनपद सहित पहाड़ी क्षेत्रों में बीते कल से लगातार हो रही तेज बारिश का असर अब नदी-नालों में साफ दिखाई देने लगा है। भिलंगना विकासखंड के नैलचामी गाड़ में पानी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बरती जा रही है।

लगातार वर्षा के कारण नदी-नालों में तेज बहाव बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने भी बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी किनारे न जाने और अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है। प्रशासन की ओर से भी संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है और संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
फिलहाल नैलचामी गाड़ में जलस्तर बढ़ने के बावजूद किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि मौसम विभाग द्वारा आगामी घंटों में भी बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके चलते लोगों से सावधानी बरतने, नदी-नालों से दूरी बनाए रखने तथा मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की गई है। 


Share Now