
देहरादून: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त होने के बाद राज्य में नई अल्पसंख्यक शिक्षा व्यवस्था लागू हो गई है। अब प्रदेश के सभी मदरसों और अन्य अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को संचालन के लिए शिक्षा विभाग से मान्यता लेना अनिवार्य होगा। इसके लिए उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण काम शुरू कर चुका है। प्रदेश में कुल 452 पंजीकृत मदरसे हैं, लेकिन अब तक केवल 158 मदरसों ने मान्यता के लिए आवेदन किय…



