
रामनगर: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार भी सभी आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। विद्यालयों को छात्रों का विवरण पोर्टल पर दर्ज कर निर्धारित समय के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार संस्थागत विद्यार्थियों के आवेदन और शुल्क जमा करन…



