
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नागथात स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी केदार सिंह स्टेडियम में आयोजित जौनसार-बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह-2026 में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं और स्थानीय संस्कृति को उत्तराखंड की पहचान बताया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय केदार सिंह क…



