
हरिद्वार। चंडी देवी रोपवे मार्ग के पास जंगल में मिले अज्ञात महिला के शव के मामले में हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब 25 दिन तक चली गहन जांच के बाद पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या प्रेम संबंधों और शादी के दबाव को लेकर की गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कई महत्वपूर्ण…



