
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया और कई मामलों का मौके पर ही समाधान भी किया। जनसुनवाई में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक सहायता से जुड़े मुद्दे प्रमुख रूप से सामने आए।



