
देहरादून। उत्तराखंड में स्नातक स्तरीय परीक्षा को लेकर आयोग ने नई तारीखों की घोषणा कर दी है। लंबे इंतजार के बाद अब यह परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। तकनीकी पदों के लिए परीक्षा 3 मई को होगी। इस परीक्षा को पहले पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दिया गया था। 21 सितंबर 2025 को आयोजित इस परीक्षा के दौरान कुछ प्रश्न सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे…जिससे राज्यभर में हड़कंप मच गया और छात्रों तथ…



