
देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं का लाभ सही और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में “देवभूमि परिवार विधेयक-2026” सदन के पटल पर पेश किया। इस विधेयक के लागू होने के बाद प्रदेश में परिवार आधारित एकीकृत और सत्यापित डेटाबेस “देवभूमि परिवार आईडी” तैयार किया जाएगा। सरकार का कहना है कि इस नई व्यवस्थ…



