
रुद्रपुर/काशीपुर। उधम सिंह नगर जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी जवान ने शादी का झांसा देकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया और बाद में मुकदमे वापस लेने के लिए दबाव बनाया। महिला ने आरोपी के खिलाफ पहले भी दो मुकदमे दर्ज कराए हैं और अब ताजा शिकायत के बाद नया मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता के अनुसार उसकी मुलाकात आरोपी से एक परिचित के माध्यम स…



