
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष, प्रख्यात लेखक, कवि और गीतकार प्रसून जोशी ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान साहित्य, सिनेमा और संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रसून जोशी के रचनात्मक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका काम भारतीय सिनेमा और साहित्य को नई पहचान देत…



