
हल्द्वानी के हीरानगर वार्ड संख्या 17 में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की जेसीबी पर आज पथराव का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग की भूमि पर शौचालय निर्माण का प्रस्ताव है, जिसको लेकर राजस्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने पहुंची थी।इसी दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने नगर निगम की जेसीबी पर पत्थर फेंक दिए, जिससे मशीन का शीशा टूट गया। घटना के बाद मौक…



