वरिष्ठ आईएएस बंशीधर तिवारी को प्रशासन में मिली अहम जिम्मेदारी।

Share Now

उत्तराखंड: उत्तराखंड शासन से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बंशीधर तिवारी को सीएम पुष्कर सिंह धामी का अपर सचिव नियुक्त किया गया है। शासन ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं, जिससे मुख्यमंत्री कार्यालय की कार्यप्रणाली और अधिक सशक्त होने की उम्मीद है। बंशीधर तिवारी को मिली यह नई जिम्मेदारी सरकार के कामकाज और प्रशासनिक समन्वय में उनकी भूमिका को और महत्वपूर्ण बना देगी। वे इससे पहले भी शासन में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं और नीति-निर्माण तथा योजना क्रियान्वयन में दक्ष अधिकारी माने जाते हैं। सरकार के इस निर्णय को मुख्यमंत्री कार्यालय की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावशाली बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

बंशीधर तिवारी वर्तमान में सूचना विभाग के महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं। साथ ही वे देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) के उपाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अब उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में एक नई, प्रभावशाली भूमिका मिलने से उनका प्रशासनिक कद और अधिक बढ़ गया है। बता दे कि तिवारी राज्य सरकार में नीति-निर्माण, जनसंपर्क और शहरी विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों में अपनी मजबूत पकड़ और अनुभव के लिए जाने जाते हैं। उन्हें मुख्यमंत्री के भरोसेमंद अधिकारियों में शुमार किया जाता है। सरकार के इस निर्णय को मुख्यमंत्री कार्यालय की नीतिगत निर्णयों की गति और समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Share Now