ठेकेदार ने अनीता के गहने लूटने के लिए की हत्या, विष्णु के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Share Now

प्रयाग भारत, उधम सिंह नगरः उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में अनीता हत्याकांड ने नया मोड़ लिया है। जिसके बाद ठेकेदार विष्णु रस्तोगी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त सूचना के मुताबिक ठेकेदार ने अनीता के गहने लूटने के लिए उसकी हत्या की है। वहीं, मृतक महिला के पति की तहरीर पर आरोपी विष्णु के खिलाफ केस दर्ज किया है। बता दें कि रविवार को बरौर नदी में अनीता का शव मिला था।

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला उधम सिंह नगर का है। यहां 15 अप्रैल को अनीता ठेकेदार विष्णु रस्तोगी के साथ मजदूरी करने के लिए गई थी। इसी दिन अनीता और उसके पति की फोन पर अच्छे से बात भी हुई। लेकिन उसके बाद अनीता का कुछ पता नहीं चला। वहीं, श्याम ने ठेकेदार को फोन कर अपनी पत्नी की जानकारी लेनी चाही। जिस पर श्याम को कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद श्याम को रविवार महाराजपुर लालपुर में से नदी से महिला का शव मिलने की जानकारी हुई।

मौके पर पहुंचे श्याम ने देखा कि यह महिला उसकी पत्नी अनीता है। बताया गया कि अनीता का सिर कुचला पड़ा था। साथ उसके सोने के गहने भी गायब थे। श्याम का कहना है कि वह ठेकेदार की नीयत अच्छे से जानता है। उसी ने अनीता की हत्या जेवर लूटने की मंशा से की है। इस घटना को अंजाम देने के बाद लाश को नदी में फेंका गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।


Share Now

One thought on “ठेकेदार ने अनीता के गहने लूटने के लिए की हत्या, विष्णु के खिलाफ मुकदमा दर्ज

  1. Felt the post handled a sensitive angle of the topic with appropriate care, and a look at clarityfuel extended that careful handling across related material, sites that can navigate delicate territory without causing damage are rare and require a level of judgement that comes from experience rather than from following any clear playbook.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *