
कांवड़ यात्रा के दौरान देहरादून में सुचारु यातायात बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक तैयारी की है। स्कूल खुलने, बारिश से प्रभावित सड़कों और बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए प्रशासन ने कांवड़ियों के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं, ताकि शहरवासियों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े।

कांवड़ यात्रा के दौरान देहरादून शहर को जाम से बचाने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। कांवड़ियों के वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। पांवटा साहिब की ओर से आने वाले कांवड़ वाहनों को धर्मावाला से ही डायवर्ट किया जाएगा, जबकि दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे के रास्ते आने वाले वाहनों को भी यू-टर्न कराने की तैयारी है।
दरअसल, शहर में स्कूल खुल चुके हैं और छुट्टी के समय जाम लगने की समस्या गंभीर है। इसके साथ ही बारिश के कारण शहर की कई सड़कों की हालत खराब है। इस कारण भी जाम लग रहा है। ऐसे में यदि कांवड़ यात्रियों के वाहन भी शहर में प्रवेश करते हैं तो जाम की समस्या और गंभीर हो जाएगी। इसलिए पुलिस ने पहले ही
आवाजाही प्रभावित न हो, इसके लिए प्लान तैयार
यातायात पुलिस के अनुसार कांवड़ यात्रियों के लिए निर्धारित मार्गों में दिशा सूचक लगाया जाएगा। पांवटा साहिब की ओर से आने वाले वाहनों को धर्मावाला से ही वैकल्पिक मार्ग पर भेजा जाएगा। वहीं दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे के जरिए आने वाले कांवड़ वाहनों को भी शहर की सीमा से पहले ही वापस मोड़ा जाएगा, ताकि मुख्य मार्गों पर दबाव कम रहे।


