Chamoli News: स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल, समय पर इलाज न मिलने से गर्भवती की मौत; रेफर में छह घंटे की देरी बनी जानलेवा !

Share Now

चमोली जिले के थराली क्षेत्र में प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल लाई गई गर्भवती महिला की  मौत हो गई। मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है और यह उसका तीसरा प्रसव था।

 

चमोली के थराली में प्रसव पीड़ा के दौरान अस्पताल पहुंची 32 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब छह घंटे तक सामान्य प्रसव का भरोसा देकर महिला को भर्ती रखा गया, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उसे कर्णप्रयाग रेफर किया गया

अस्पताल पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस में महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं और यह उसका तीसरा प्रसव था। 

 


Share Now