Almora News: 42 घंटे बाद लौटी बिजली, जागेश्वर धाम समेत पूरे क्षेत्र के लोगों ने ली राहत की सांस !

Share Now

जागेश्वर (अल्मोड़ा)। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम समेत पूरे क्षेत्र में आखिरकार करीब 42 घंटे बाद शुक्रवार शाम विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई। लंबे समय तक बिजली गुल रहने से श्रद्धालुओं, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

बिजली विभाग के एसडीओ अजय भारद्वाज ने बताया कि जंगल क्षेत्र में 33 केवी विद्युत लाइन का तार गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई थी। दुर्गम क्षेत्र और प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच कर्मचारियों ने लगातार मरम्मत कार्य किया। कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार शाम करीब छह बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई। गौरतलब है कि बिजली गुल रहने के दौरान जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं को मोबाइल टॉर्च की रोशनी में दर्शन करने पड़े, जबकि व्यापारियों और स्थानीय लोगों को भी विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा।

Share Now