
नशामुक्त भारत अभियान में सजग इंडिया के साथ भारतीय सेना, गढ़वाल स्काउट, एनसीसी कैडेट्स और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
सीमांत गांव माणा से रविवार को सजग इंडिया की ओर से नशामुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान अभियान को गंगा से गंगासागर और कश्मीर से कन्याकुमारी तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
अभियान में सजग इंडिया के साथ भारतीय सेना, गढ़वाल स्काउट, एनसीसी कैडेट्स और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री ने भी अभियान में शिरकत की। उन्होंने युवाओं, स्थानीय लोगों और सेना के जवानों से संवाद कर नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों पर चर्चा की।

