
यात्रा की शुरुआत से धामों में वीआईपी अतिथियों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण बीकेटीसी ने 1100 रुपये प्रति यात्री शुल्क की व्यवस्था की थी। अब इसे स्थगित कर दिया गया है।
चारधाम धाम यात्रा के दूसरे चरण में बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में वीआईपी अतिथियों के प्राथमिक दर्शन के लिए बीकेटीसी ने फिलहाल शुल्क व्यवस्था को स्थगित करने का निर्णय लिया है। इसकी गाइडलाइन बनाकर अगले वर्ष से इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारी है।
बीकेटीसी की ओर से प्रोटोकॉल के अधीन आने वाले वीआईपी यात्रियों को प्राथमिक दर्शन कराए जाते हैं। इस बार यात्रा की शुरुआत से धामों में वीआईपी अतिथियों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण बीकेटीसी ने 1100 रुपये प्रति यात्री शुल्क की व्यवस्था की थी। इसके पीछे मंदिर समिति का मकसद सामान्य श्रद्धालुओं के दर्शन को प्राथमिकता देना था।

