
बागेश्वर : उत्तराखंड के 15 वर्षीय उभरते पिस्टल शूटर कल्पेश उपाध्याय ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। दिल्ली में 11 दिसंबर से आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप के अंतिम दिन कल्पेश ने दमदार खेल दिखाया। कल्पेश उपाध्याय ने 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में 600 में से 558 अंक अर्जित कर राष्ट्रीय शूटिंग टीम के ट्रायल के लिए क्वालिफाई कर…



