
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक अनोखा प्रेम प्रसंग सामने आया है। यहां एक 20 वर्षीय युवती अपने 19 साल के प्रेमी के घर पहुंच गई और उससे शादी करने की जिद पर अड़ गई। मामला बढ़ने पर लड़के के परिवार ने चाइल्ड हेल्पलाइन से संपर्क किया। जानकारी के अनुसार टिहरी गढ़वाल निवासी युवती घर छोड़कर सीधे अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। उसने साफ कहा कि वह अब वापस नहीं जाएगी और अपने प्रेमी से ह…



