
देहरादून: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जागेश्वर धाम, महासू देवता, जादूंग, माणा और नीति–टिम्मरसैण क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से ली गई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंन…



